Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Uttar Pradesh: संभल दंगों पर 450 पन्नों की रिपोर्ट सीएम को सौंपी, 30% घटी Hindu Population का ज़िक्र

Uttar Pradesh: इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीके अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग ने Sambhal Riots Report गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी। यह रिपोर्ट 24 नवंबर 2024 को Masjid Survey के दौरान हुई हिंसा पर आधारित है। आयोग में पूर्व डीजीपी एके जैन और सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद सदस्य रहे।
top-news

Uttar Pradesh: इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीके अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग ने Sambhal Riots Report गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी। यह रिपोर्ट 24 नवंबर 2024 को Masjid Survey के दौरान हुई हिंसा पर आधारित है। आयोग में पूर्व डीजीपी एके जैन और सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद सदस्य रहे। रिपोर्ट सौंपने के दौरान सीएम के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और प्रमुख सचिव (संसदीय कार्य) जेपी सिंह भी मौजूद रहे।


जांच आयोग ने 450 पन्नों की विस्तृत Investigation Report तैयार की है। इसमें न केवल नवंबर 2024 की हिंसा का विवरण दिया गया है, बल्कि यह भी दर्ज किया गया है कि संभल में कब-कब दंगे हुए और उनके हालात कैसे बिगड़े। रिपोर्ट में प्रशासनिक तैयारियों, पुलिस की भूमिका और भीड़ के उग्र होने के कारणों का भी विस्तार से उल्लेख किया गया है।


इस रिपोर्ट में सबसे अहम मुद्दा Demographic Change का है। आयोग ने बताया कि कभी संभल में हिंदू आबादी करीब 45 प्रतिशत थी, लेकिन अब यह घटकर मात्र 15 से 20 प्रतिशत रह गई है। यानी बीते दशकों में यहां लगभग 30% Hindu Population Decline दर्ज की गई है। यह बदलाव सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर बड़ी चिंता का विषय माना जा रहा है।


सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपी गई यह रिपोर्ट अब आगे की Government Action Plan तय करने में मदद करेगी। माना जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द ही इस पर चर्चा कर सकती है और हिंसा रोकने के लिए कड़े कदम उठा सकती है। रिपोर्ट का खुलासा यह भी करता है कि दंगों की जड़ें लंबे समय से चले आ रहे विवादों और सामुदायिक तनाव में छिपी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *